मनासा। पोरवाल समाज मनासा एवं पोरवाल युवा संगठन द्वारा अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के नव-नियुक्त नीमच जिलाध्यक्ष कमलेश पोरवाल (कानखेड़ी) और नगर अध्यक्ष कुणाल मुजावदिया का भव्य स्वागत किया गया। आतिशबाजी और ढोल-ढमाकों के बीच पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन हुआ।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें रामप्रसाद पोरवाल, पूर्व अध्यक्ष कैलाश कामरिया, वर्तमान अध्यक्ष दिलीप पोरवाल, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य पंकज पोरवाल, घनश्याम धनोतिया, सत्यनारायण डबकरा, जगपाल फरक्या, हरीश मंडवारिया, सुनील व अनिल मुजावदिया, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुंवर उदिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र फरक्या, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश बटवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश वेद, नगर अध्यक्ष श्याम वेद, संरक्षक अनिल मुजावदिया, लक्ष्मीनारायण वेद, मुकेश वेद, सुनील पोरवाल (मालाहेड़ा), प्रकाश गुप्ता, विपिन धनोतिया, मयंक मंडवारिया, अर्नव मुजावदिया सहित अनेक समाजजन व युवा संगठन के साथी शामिल हुए। सभी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।