बड़ी सादड़ी। भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के किसानों ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और वित्त राज्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी बड़ी सादड़ी को प्रेषित किया। ज्ञापन में किसानों ने अफीम खेती नीति में संशोधन की मांग करते हुए इसे देश और किसान हित में आवश्यक बताया। समिति के संरक्षक मांगीलाल मेघवाल (बिलोट) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल सिंह चौहान (बादपुर) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बड़ी सादड़ी तहसील अध्यक्ष राजाराम जाट, डूंगला तहसील अध्यक्ष अशोक धाकड़, किशनलाल शर्मा, सुरेश जटिया, राधेश्याम गुर्जर, अमरलाल मेघवाल, रामचंद्र डांगी, देवीलाल सेन, मोतीलाल धाकड़, बाबूलाल धाकड़, कन्हैयालाल, रतनलाल लोहार, भारत सिंह जाट, रमेश चारण, लक्ष्मीलाल कुमावत, नारायणलाल मीणा सहित राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई किसान मौजूद रहे।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।