भाटखेड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ और जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यरत प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था पहल हेल्थ एसोसिएशन के सहयोग से विद्यासागर पब्लिक स्कूल, ग्राम भाटखेड़ी, तहसील मनासा, जिला नीमच में हिंदी दिवस के अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। संस्था का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक विकास के माध्यम से ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाना भी है।
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने दो महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे दृ ‘मोबाइल का प्रयोगरू विज्ञान का वरदान या अभिशाप’ तथा ‘ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का रहन-सहन’। विद्यार्थियों ने अपने तर्कपूर्ण एवं प्रभावशाली विचारों से श्रोताओं को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा पहल हेल्थ एसोसिएशन की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। विद्यालय परिवार एवं संस्था पदाधिकारियों ने विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं और सभी विद्यार्थियों को इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।