चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 78 देशों में 17 सितम्बर को रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। चित्तौड़गढ़ में भी बुधवार को स्थानीय मीरानगर स्थानक में महाकुम्भ का आयोजन होगा।
मंत्री मुदित जैन के अनुसार अध्यक्ष सौरभ ढीलीवाल के निर्देशन में होने वाले शिविर की तैयारियाँ जारी है। कैम्प में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान हो इसके लिए संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के साथ साथ व्यक्तिगत सम्पर्क निरन्तर जारी है।
अध्यक्ष सौरभ ढीलीवाल के अनुसार मेगा रक्तदान शिविर 2012 से लगातार जारी है। 17 सितम्बर को पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन होने से भारत सरकार, रेल मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भी मेगा ब्लड डोनेशन को समर्थन प्राप्त है। इस दौरान सांसद सीपी जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के साथ ही कईं राजनीतिक पदाधिकारी, जिला प्रशासन अधिकारी शिविर में उपस्थित होकर उत्साहवर्द्धन करेंगे।
तुषार सुराणा ने बताया कि मीरा नगर स्थानक में होने वाला यह शिविर प्रातः साढ़े 9 बजे से तीन बजे तक चलेगा। आयोजन को लेकर तेयुप के रिषी भण्डारी, पारस गोलेछा, करूण खाब्या, मुदित डूंगरवाल, वत्सल पितलिया, भरत सिंघवी, अनिश भाणावत, आयुष ढीलील, उदित जैन, शुभ ढीलीवाल द्वारा तैयारियां की जा रही है।