BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2025, 12:24 pm
KHABAR : जैन सोशल ग्रुप नीमच उमंग ने किया मुमुक्षु एवं तपस्विनी का बहुमान, उपस्थितों को मिला परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री 1008 रामलालजी मसा का सान्निध्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जैन सोशल ग्रुप नीमच उमंग के तत्वावधान में हाल ही में दो विशिष्ट आध्यात्मिक अवसरों पर समाज में उल्लास और गौरव का वातावरण बना।
संघनिष्ट गांधी परिवार (केसुन्दा-नीमच) के लाडले मुमुक्षु अमित पवन गांधी ने संयम शतम के अवसर पर परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री 1008 रामलालजी म. सा. के पावन मुखारविंद से संयम दीक्षा अंगीकार की। इस पावन अवसर पर जैन सोशल ग्रुप नीमच उमंग परिवार द्वारा मुमुक्षु अमित गांधी का भव्य बहुमान किया गया। इस अवसर पर श्री साधुमार्गी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में ग्रुप के वरिष्ठ संरक्षक एवं मार्गदर्शक आशीष सरोज कांठेड़ की पूज्य माता, तप की प्रतिमूर्ति, धर्मनिष्ठा एवं साधना की मूर्ति सुशीला देवी कांठेड़ (धर्मसहायिकाः कन्हैयालाल कांठेड़) का भी भव्य सम्मान किया गया। वर्तमान में वे अपने जीवन का 31वाँ मासक्षमण (दीर्घ उपवास की तपस्या) कर रही हैं। इस अवसर पर ग्रुप द्वारा उन्हें अनुमोदना पत्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन धनराज रांका द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुमुक्षु अमित  गांधी का संयम मार्ग की ओर अग्रसर होना तथा सुशीला देवी कांठेड़ की निरंतर तपयात्रा संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा और गौरव का अमूल्य स्रोत है। इस आयोजन की जानकारी ग्रुप सचिव आशीष कच्छाराएवं अभिषेक कांठेड़ द्वारा प्रदान की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE