BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2025, 6:21 pm
NEWS : प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर की सहभागिता, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा प्रतापगढ़ के तत्वाधान में जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 का आयोजन नक्श होटल में किया गया। विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभाओं के निखार के लिए आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रतापगढ़ जिले के आठ ब्लॉक के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओ में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से जिले के विद्यार्थियों के हुनर आगे लाने का मौका मिला है। कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा विकास भालोठिया ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभाएं आगे आती है, मंच के माध्यम से प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामप्रसाद चर्मकार जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, भंवर लाल शर्मा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालू राम जयसवाल रहे। जिला स्तरीय कला उत्सव में बारह प्रतियोगिता में से दस प्रतियोगिता में प्रविष्टि आई थी जिसके परिणाम निम्न अनुसार रहे।
 मूर्ति कला त्रिआयामी  समूह में प्रथम स्थान पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्वरूपगंज, द्वि आयामी एकल प्रतियोगिता में प्रथम ध्रुव लोहार पीएम  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहेडा, त्रिआयामी मूर्ति कला एकल में भविष्य चौधरी  पीएम  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुहागपुरा प्रथम, पारंपरिक कहानी वाचन समूह प्रतियोगिता में प्रथम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरोट,समूह गायन प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणी प्रथम, समूह नृत्य  प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पानमोड़ी प्रथम, एकल नृत्य प्रतियोगिता में इशिका कुंवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणी प्रथम, संगीत वादन एकल प्रतियोगिता में धनंजय गंधर्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनोद प्रथम, एकल गायन प्रतियोगिता में नितिन दमानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरी प्रथम ,समूह नाटक में प्रथम पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुहागपुरा रहे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक भूपेंद् तिवारी, अनिल कुमार टेलर रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश सोमानी,लक्ष्मी नारायण सुरोलिया ने किया।पंजीयन प्रभारी जाकिर हुसैन  व प्रतियोगिता में निर्णायक निलम कटलाना, वर्षा शर्मा ,मीनाक्षी शर्मा, कृतिका सिसोदिया ,मुकेश सुमन, राम कन्या कुमावत रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE