BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2025, 7:15 pm
KHABAR : कन्यादान महादान योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए रतलाम में कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

रतलाम। संजीवनी सेवा संस्थान, प्रतापगढ़ द्वारा रतलाम शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह बैठक बड़ा शनि मंदिर, अलकापुरी में हुई, जिसकी अध्यक्षता संतोष गौड़, राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं भाजपा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव ने की।

सभा में संतोष गौड़ ने कहा कि यह योजना अत्यंत सराहनीय है और इसे धरातल तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार से जोड़ने और विभिन्न सामाजिक सरोकार संबंधी कार्यों के लिए जागरूक किया जाएगा।

संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कार्यों में शामिल हैं-
बाल विवाह पर रोक
जैविक खेती और बागवानी को बढ़ावा देना (कम खर्च पर अधिक उत्पादन)
कन्यादान महादान योजना
बागवानी, तकनीकी खेती, बकरी पालन आदि

प्रत्येक ग्राम पंचायत में एकल महिला, विधवा महिला और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहा है। बैठक में सभी महिलाओं ने अपने विचार साझा किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE