रामपुरा। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के एक आव्हान पर पूरे देश में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चालू किया गया है। रामपुरा नगर के डॉ. प्रमोद पाटीदार सिविल हॉस्पिटल ने वॉइस आफ एमपी के माध्यम से समाज में एक समाचार प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर 2025 से लेकर 2 अक्टूबर 2025 तक यह अभियान चलेगा और इस अभियान में हम लोग विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करेंगे साथ ही निशुल्क हम लोगो के लिए प्रतिदिन शिविर लगाएंगे, जिसमें 15 साल से अधिक उम्र की महिलाएं एवं बालिकाओं को इसका लाभ मिलेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की जाँच की जाएगी। विभिन्न प्रकार के कैंसर की स्क्रीनिंग करेंगे और उनको एक उचित परामर्श और उचित इलाज उपलब्ध कराएंगे।
इन 15 दिनों में प्रमुख गतिविधियां यह है कि 29 सितंबर 2025 को हमारे यहां कुछ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सुबह से शाम तक ट्रेनिंग की जाएगी, जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, आई स्पेशलिस्ट, मेडिकल स्पेशलिस्ट और दूसरा सर्जरी स्पेशलिस्ट जिसमें दातों की जांच भी हम लोग करेंगे एक प्रमुख शिविर हम लोग 29 तारीख को लगाएंगे बाकी प्रतिदिन जो नॉर्मल सिविल है, महिलाओं और बालिकाओं की जांच के लिए लोग प्रतिदिन लगाएंगे 17 से 2 अक्टूबर तक और इसी में सबसे आखिरी में एक चीज यह रहेगी 2 तारीख के दिन गांधी जयंती भी है और इस अभियान का समापन भी है तो इस उपलक्ष में हम लोग रक्तदान शिविर भी यहां पर सिविल हॉस्पिटल रामपुरा में लगाएंगे नगर एवं आसपास की जनता से आप सभी से निवेदन है कि आप अधिक से अधिक संख्या में पधारे और इस शिविर का लाभ ले और दूसरा दो अक्टूबर के दिन आप लोग रक्तदान के लिए पधारे और अधिक से अधिक संख्या में हम लोग रक्तदान करें धन्यवाद।