BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2025, 12:02 pm
BIG NEWS : श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में इस बार भी शारदीय नवरात्री में होगी पाती (वाड़ी) विसर्जन एवं छमाही की भविष्यवाणी, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

जावी। नीमच जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दीन दुखियों के शरण स्थल श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां नवदुर्गा के आराधना पर्व शारदीय नवरात्री के पावन अवसर पर महानवमी को पाती विसर्जन एवं छमाही भविष्यवाणी 30 सितंबर, मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे होगी। उक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर प्रबंध समिति एवं सेवादार समिति सदस्यों ने बताया कि प्रातः से ही मन्दिर पर स्थापित देवों का श्रृंगार सहित पं.घनश्याम शास्त्री (त्रिवेदी) द्वारा वैदिक मंत्रोंपचार से पूजन, अर्चन, हवन, कन्या पूजन करवाएंगे ओर महाआरती होगी। ततपश्चात पंडाजी घनश्याम लौहार के तन में श्री गुर्जरखेड़ा सरकार पधारेंगे और अन्य देवताओं के आह्वान के बाद मन्दिर की एक परिक्रमा कर वटवृक्ष के नीचे स्थित नाग बामी का पूजन, अर्चन कर आरती करेंगें। ततपश्चात जलकुंभ में पाती का विसर्जन कर श्री गुर्जरखेड़ा सरकार पंडाजी के श्रीमुख से छमाही भविष्यवाणी करेंगे।
समिति सदस्यों ने बताया कि गत कई वर्षों से श्री गुर्जरखेड़ा सरकार द्वारा की गई छमाही भविष्यवाणी शतप्रतिशत सटीक साबित होती है। श्री गुर्जरखेड़ा सरकार भविष्यवाणी के अंतर्गत मौसम, आने वाला समय, बीमारियां, किराना, अनाज व कृषि उपज के भाव सहित आगामी छमाह में होने वाली उठापटक के बारे में उपस्थित भक्तजन को अवगत कराते है। उक्त जानकारी श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर प्रबंध समिति संरक्षक/प्रवक्ता दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE