BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2025, 6:37 pm
NEWS : पानी की मोटर, केबिल एवं गन्ने के रस की चरकिया चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कुएं पर लगी पानी की मोटर, केबिल व गन्ने के रस की चरकीया चोरी करने के मामले में मंगलवाड़ थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की चरकी व अन्य सामग्री बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 02 सितंबर की मध्य रात्रि को मंगलवाड़ थाने के मिर्चाखेडी गांव में उंकार लाल गुर्जर के कुएं की पानी की मोटर व केबिल को अज्ञात बदमाश चुरा ले जाने के मामले में  मंगलवाड़ थाने पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मंगलवाड भगवानलाल पु०नि० के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता एएसआई प्रेमनाथ, हैडकानि. भैरूलाल, कानि. टंवरसिंह कानि. मनोहर सिंह, श्रीभान सिंह, गजेन्द्र सिंह, उम्मेदसिंह, शान्तिलाल, गोमाराम व  भैरूलाल द्वारा अज्ञात बदमाशान की तलाश शुरू की गयी। मुखबीर की सुचना पर मोरवान बस स्टैण्ड से दो आरोपियों 25 वर्षीय सम्पतलाल पुत्र बापुलाल बावरी निवासी छीपाखेडा थाना मंगलवाड व 23 वर्षीय पप्पू उर्फ विजयराज पुत्र गंगाराम बावरी को डिटेन कर पुछताछ करने पर उन्होंने वारदात करना कबुल किया जिस पर दोनों आरोपियो को गिरफतार किया गया।
दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर निम्न चोरिया करना कबूल किया-
1. करीब 02 महिने पहले सम्पतलाल, पप्पू उर्फ विजयराज ने मिलकर रोड के किनारे लगी गन्ने का रस निकालने की चरकिया चोरी करना।
2. करीब 12 दिन पहले सम्पतलाल, पप्पू उर्फ विजयराज ने मिलकर मिर्चाखेडी गाँव से कुए से पानी की मोटर, केबिल चोरी करना।
3. करिब 07 दिन पहले सम्पतलाल, पप्पू उर्फ विजयराज ने मिलकर सावरियाजी मेले के दौरान मीरा चौक से बजाज कम्पनी की प्लेटीना मोटरसाईकिल चोरी करना

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE