BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2025, 7:03 pm
BIG NEWS : डकैती व चोरी की घटना में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, गंगरार थाना क्षेत्र के दांता का खेड़ा गांव में दिया था इस बड़ी वारदात को अंजाम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना क्षेत्र के दांता का खेड़ा गांव में 02 अगस्त की रात्रि को अज्ञात बदमाशों द्वारा एक मकान से सोने चांदी के जेवरात और नगद राशि चोरी कर ले जाने के डकैती के मामले में गंगरार थाना पुलिस ने वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया था।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गंगरार थाना क्षेत्र के दांता का खेड़ा गांव में 02 अगस्त की रात्रि को रतनसिंह रावत के मकान में घुस अज्ञात बदमाशों द्वारा प्रार्थी के बेटे के साथ मारपीट कर घर में रखे लोहे के बक्से का ताला तोड कर के बक्से में रखे 80 हजार रुपये नगद और बक्से में रखे जेवरात मे सोने का मंगल सुत्र वजनी आधा तोला, चांदी का कंदोरा वजनी 750 ग्राम, चांदी की पायजेब वजनी 250 ग्राम चोरी कर ले जाने कब मामले में पुलिस ने पूर्व में आरोपियों देवीलाल रावत, रामलाल सालवी व कानालाल उर्फ कन्हैयालाल नायक को गिरफतार कर उनसे चोरी का माल सोने का मंगलसुत्र एवं चान्दी के पाईजेब बरामद किये जाकर जैल भिजवाया गया था।

घटना के शेष आरोपियों की तलाश व धरपकड़ हेतु एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार प्रभु लाल कुमावत के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी गंगरार डीपी दाधिच पु.नि.  के नेतृत्व में अज्ञात बदमाशों की धरपकड हेतु एएसआई शिवलाल शर्मा, कानि. श्योपत मण्डा, मनोज कुमार, रामप्रसाद व प्रदीप कुमार द्वारा मुखबीर की सुचना एवं तकनिकी सुचनाओं के आधार पर घटना में शामिल शेष आरोपियों हिम्मत पुत्र प्रकाशचन्द्र सालवी निवासी मरमी थाना राशमी व मनोहर उर्फ मनोज पुत्र भगवानलाल टेलर निवासी मरमी थाना राशमी जिला चितौडगढ को गिरफतार कर सम्बन्धीत प्रकरणों में पुछताछ की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड पर लिया गया है। जिनसे दिगर पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE