BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2025, 7:28 pm
BIG NEWS : राजस्थान की कोतवाली थाना पुलिस और आई-20 कार, जब तस्कर ने लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की नाकाबंदी, जैसे ही अधिकारियों ने पूछताछ के बाद ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहा था भागीरथ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबन्दी के दौरान एक आई- 20 कार से 42 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त कर जोधपुर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल के सुपरविजन एंव थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को ऐसे कन्हैया लाल व जाप्ता हैड कानि हरविन्दर सिंह, कानि. रणजीत, विजयसिंह, हेमन्त कुमार, जगदीश, शिशपाल व बहादुर सिंह द्वारा जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबन्दी शुरू की। इसी दौरान  नीमच की तरफ से आई एक आई-20 कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो कार के पिछे की सीट पर दो कट्टे काले रंग के तथा पिछे डिक्की मे एक काले रंग का कट्टे मिले जिनमे भरा कुल 42 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा को जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त आई-20 कार को जब्त कर आरोपी जोधपुर जिले के झवर थानांतर्गत खुडाला निवासी 42 वर्षीय भागीरथ राम पुत्र वगता राम बिश्नोई को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। आरोपी भागीरथ राम के पूर्व मे भी एन.डी.पी.एस एक्ट के प्रकरण पंजीबद्व है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE