मंदसौर। मंदसौर पुलिस की सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सत्यनारायण पिता लक्ष्मीनारायण बैरागी (45 वर्ष, निवासी गिरदोडी, थाना रंठाजना, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान) को महिन्द्रा ट्रैक्टर क्रमांक RJ-09-R-6635 के साथ पकड़ा गया। ट्रैक्टर के डीजल टैंक में स्किम बनाकर 09 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम छिपाई गई थी।
मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों की धरपकड़ और अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इस आदेश के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल और अनुविभागीय अधिकारी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगढ़ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 20.09.2025 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर भैंसाखेडा फण्टा, यात्री प्रतिक्षालय के पास, जीरन रोड पर आरोपी को ट्रैक्टर सहित पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ थाना मल्हारगढ़ में अपराध क्रमांक 238/2025, धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अफीम के स्रोत की जांच जारी है।
जप्तशुदा सामग्री-
अवैध मादक पदार्थ अफीम: 09 किलो 100 ग्राम, अनुमानित मूल्य ₹18,00,000/-
महिन्द्रा ट्रैक्टर RJ-09-R-6635 मय ट्राली: अनुमानित मूल्य ₹5,00,000/-
सराहनीय कार्य-
निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार और थाना मल्हारगढ़ की पुलिस टीम का इस सफल कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा।