नीमच/मनासा। म.प्र. शासन द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी और नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी कंजार्डा, थाना मनासा को बड़ी सफलता मिली। वाहन चेकिंग के दौरान सफेद वेगेनार कार (आरजे-05-सीए-3917) से 53 किलो 680 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
- रामदेव पुत्र महावीर, जाति लोहार, उम्र 40 वर्ष, निवासी काबरिया, थाना केकड़ी
- गोविन्दसिंह पुत्र जोगराजसिंह, राजपूत, उम्र 35 वर्ष, निवासी देवली, थाना देवली, जिला टोंक
- गणेशलाल पुत्र राजुराम, धाकड़, उम्र 42 वर्ष, निवासी काबरिया, थाना केकड़ी, जिला अजमेर
पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, और एसडीओपी साबेरा अंसारी के निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा शिव रघुवंशी के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
सराहनीय कार्य-
थाना प्रभारी मनासा और उनकी टीम की तत्परता और कुशल नेतृत्व के कारण यह बड़ी सफलता मिली।