BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2025, 4:14 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और तस्करों का ट्रक, जब पायलेटिंग करते हुए पहुंची कार तो हाईवे पर खाकी की नाकाबंदी देख चालक ने उठाया ये कदम, फिर जैसे अधिकारियों को हुआ शक, जब ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, प्याज व लहसुन की आड़ में हो रही थी भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने फोरलेन हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक में प्याज और लहसुन के बीच दबा कर ले जाया जा रहा 104 किलो 230 ग्राम अवैध अफीम डोडा जब्त कर ट्रक की पायलेटिंग करते दो आरोपियों सहित तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दो आरोपी हरियाणा के व एक पंजाब का निवासी हैं। 

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही हेतू एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल के निर्देशन एंव थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर थाना के उप निरीक्षक कन्हैया लाल, हैड कानि. हरविन्दर सिंह, कानि. रणजीत, विजयसिंह, हेमन्त कुमार व जगदीश व बहादुर सिंह द्वारा हाईवे फोर लाईन रोड मरजीवी चोराया के पास नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दोरान नीमच की तरफ से रिट्स कार आई, जिसको संदिग्ध होने पर चौक करने हेतु रूकवाने का ईशारा करने पर रिट्स कार के चालक व उसके साथी द्वारा कार में बैठे-बैठे ही अपने मोबाईल से बात करते हुए रिट्स कार को नाकाबन्दी स्थल से भगाने का प्रयास किया। जिस पर रिट्स कार को बेरियर लगा रूकवाया। रिट्स कार का चालक व उसका साथी काफी घबराये हुए हो पसीना-पसीना होने लगे जिनसे इस बारें मे पुछताछ की जा रही थी, कि इतने मे नीमच की तरफ से एक अशोक लिलेण्ड ट्रक आया, उक्त ट्रक के चालक को रिट्स कार का चालक व उसका साथी दोनो ने ट्रक को वापस घुमा भगा ले जाने का ईशारा करने लगे, जिस पर ट्रक के चालक ने नाकाबन्दी स्थल से पहले ही ट्रक को रोक ट्रक की फाटक खोलकर भागने का प्रयास किया । उसे भी पुलिस जाप्ता द्वारा पकड़ा गया। उक्त तीनो व्यक्तियो से अलग अलग पुछताछ की गई तो ट्रक मे अफीम डोडा चुरा भरा हुआ होना बताया। जिस पर पुलिस द्वारा ट्रक की नियमानुसार तलाशी ली गई तो प्याज एवं लहसुन के कट्टो के बीच मे 4 प्लास्टिक के कट्टों मे भरा हुआ कुल वजन 104 किलो 230 ग्राम (1क्विंटल 04 किलो 230 ग्राम) अवैध डोडाचूरा मिला। उक्त डोडाचूरा व ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक पंजाब के लुधियाणा जिले के समराला थानांतर्गत चहला निवासी 45 वर्षीय कुलजिन्द्र सिह पुत्र सुरजीत सिह मेहरा को गिरफ्तार किया तथा ट्रक की पायलेटिंग कर रही रिट्स कार के चालक हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भुना थानांतर्गत सनियाना निवासी 34 वर्षीय गुरजीत सिह पुत्र जगीर सिह जट सिख व उसके साथी हरियाणा के कैथल जिले के समाधा थानांतर्गत खरका निवासी 26 वर्षीय लवप्रित सिह पुत्र जगतार सिह जट सिख को गिरफ्तार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE