मनासा।रविवार देर शाम 5 बजे करीब तूमड़ा निवासी एक व्यक्ति की नदी पार करते समय पेर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई । जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव तूमड़ा निवासी बाबूलाल पिता मांगीलाल मेघवाल उम्र 55 वर्ष कच्चे रास्ते से गोपालपुरा की तरफ जा रहा था तभी नदी पार करते समय पैर फिसल गया और पानी मे जा गिरा और पानी मे डूबने से उनकी मौत हो गई ।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इक्कठा हो गए वही घटना की सूचना मनासा थाना पुलिस को दी।जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकाला गया।वही हालत यह रहे के नदी तक शव वाहन नहीं जा सका जिस कारण ट्रेक्टर की ट्राली में मृतक व्यक्ति के शव को अस्पताल लाना पड़ा। देर रात 8 बजे करीब शव को शासकीय मनासा शासकीय अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।उक्त व्यक्ति का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जॉयेगा।