मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशानुसार थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। साथ ही महिला और अन्य अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
घटना क्रमांक 1: दिनांक 05-08-2025 को नरसिंहपुरा क्षेत्र के एक नाबालिक बालक ने विषैला पदार्थ सेवन किया था। उपचार के दौरान बालक की मृत्यु हो गई। जांच में पता चला कि आरोपी हिमांशु पिता रुपनारायण सत्यवासी (खानपुरा) और मोहम्मद सरफराज उर्फ बबन (मदारपुरा) द्वारा बालक को प्रताड़ित किया गया था। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 107 भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
- हिमांशु पिता रुपनारायण सत्यवासी, खनपुरा
- मोहम्मद सरफराज उर्फ बबन पिता स्व. मोहम्मद सलीम, मदारपुरा
घटना क्रमांक 2: दिनांक 22-09-2025 की रात को अलावदाखेडी निवासी महिला के साथ अशफाक उर्फ राजू पिता नसरुद्दीन द्वारा छेड़छाड़ की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
- अशफाक उर्फ राजू पिता नसरुद्दीन, अलावदाखेडी
घटना क्रमांक 3: दिनांक 16-08-2025 को फरियादी सेवल दासानी ने गोपाल पिता जगदीश राया एवं लखन बरगुंडा के खिलाफ रंगदारी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया था। मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
- गोपाल पिता जगदीश राया (वर्मा), 24 वर्ष, वार्ड 33, खानपुरा
पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, उपनिरीक्षक उषा बारिया, उमेश व्यास, प्रआर कमलेश वर्मा, कमलेश भदौरिया, आर 480 जितेन्द्र मालोदे, आर 463 हरिश राठौर, आर 258 मोहित पंवार सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।