BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2025, 1:07 pm
BIG NEWS : उदयपुर-कोटा फोरलेन पर स्थित होटल और फायरिंग की घटना, जब आरोपियों ने दिया अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, अब फरारी में सहयोग करने व आश्रम देने वाले भी चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उदयपुर कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर 01 जून को युवक पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व आश्रय देने वाले तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। मामले में अब तक 17 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 01 जून की रात्रि को अजयराज सिंह नामक युवक पर होटल में खाना खाते समय हमलावरों ने घेरकर उसपर फायरिंग की, जिससे उसके सीने में एक गोली लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, मोके पर खड़ी दो कारो में बदमाशों ने आग लगा दी। घटना की गंभीरता के मद्देनजर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किये गए।

प्रकरण की घटना की गम्भीरता को देखते हुये  एएसपी चित्तौड़गढ़ एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन तथा डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के निर्देशन पर थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में  गठित टीम द्वारा घटना के बाद फरार मुख्य आरोपियों को आश्रय देने वाले एवं फरारी में सहयोग करने तीन आरोपी ब्यावर जिले के बिजयनगर थानांतर्गत नाडी मोहल्ला निवासी लोकेन्द्र सिंह उर्फ राहुल पिता संग्राम सिंह राजपुत उम्र 27 साल तथा प्रिंस छापरवाल पिता कैलाश चन्द्र छापरवाल उम्र 25 साल एवं जामोला फेक्ट्री की गली निवासी शुभंकर गंगवाल पिता कैलाश चन्द्र  गंगवाल उम्र 28 साल  को गिरफ्तार किया गया है प्रकरण में  घटना कारित करने वाले कुल 14 आरोपियों हर्षवर्धन सिंह राजपूत, मनोज चौधरी, बद्री जाट, सुरेन्द्र सिंह उर्फ शेरु राजपूत, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सखी मोहम्मद उर्फ सलीम, कुलदीप सिंह राणावत, किशनलाल जाट, विक्रमसिंह राजपुत, कमल सिंह राजपुत, भवानी सिंह उर्फ बंटी राजपुत, कुलदीप उर्फ ठाकुर, भवानी सिंह उर्फ राहुल, उपेंद्र सिंह उर्फ सोम सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अब तक कुल 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम-
निरंजन प्रताप सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर चित्तौडगढ, भवानी सिंह पु.नि. थाना कोतवाली चित्तौडगढ़, हैड कानि सुरेन्द्र सिंह, कानिं.भुपराम ,डुगर सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, हेमव्रत सिंह,भजन लाल,संजय कुमार,बलवत सिंह, कुलदीप सिंह, मुकेश कुमार।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE