BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2025, 3:50 pm
NEWS : बुजुर्ग का अपहरण कर लूट करने की घटना का खुलासा, दो आरोपी चढ़े हत्थे, घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल एवं लूट की सम्पूर्ण राशि 50 हजार रुपये बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने 93 वर्ष के बुजुर्ग के साथ अपहरण कर लुट करने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल जब्त कर लूट की सम्पूर्ण राशि 50 हजार रुपये भी बरामद की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थी  राजेन्द्र सिंह चुण्डावत उम्र 44 वर्ष निवासी महेशपुरम ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 4 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मेरे दादाजी मनोहर सिंह चुण्डावत  उम्र 93 वर्ष निवासी सतखण्डा एस.बी.आई. बैंक शाखा कलेक्ट्रेट चितौड़गढ़ से अपने पेंशन खाते से 50 हजार रुपये निकलवाने के लिये सतखण्डा से एसबीआई बैंक आये। वहाँ से रुपये निकलवा कर बैंक से बाहर आये, उनको अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर मोटर साईकिल पर बैठाकर ओछडी से महेशपुरम वाले मार्ग पर ले जाकर वहाँ पर उसने किसी ओर व्यक्ति को बुलाया तथा उन दोनो ने मेरे 93 वर्षीय दादाजी के साथ मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट कर  भाग गये।  मारपीट से उनके शरीर पर चोटे आई। रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर  एएसपी सरिता मार्गदर्शन में डीवाईएसपी विनय चौधरी के निर्देशन में तुलसीराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली चितौड़गढ़ के नेतृत्व में एएसआई देवीलाल , कानि. सुनिल कुमार,  लक्ष्मण सिंह, राजेश कुमार,  हरफूल, ओमप्रकाश की एक विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में अपहरण एवं लूट की वारदात के खुलासे के लिये गठित टीम ने ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ लगातार प्रयास कर अपहरण एवं लूट की घटना करने वाले दो आरोपी 1. किशन नाथ पिता रामलाल जाति कालवेलिया उम्र 26 वर्ष निवासी रंगास्वामी बस्ती लालजी का खेड़ा थाना सदर चितौड़गढ़ जिला चितौडगढ़ राज., 2. कैलाश नाथ पिता अमरचन्द कालबेलिया उम्र 32 वर्ष निवासी लालजी का खेड़ा थाना सदर चितौड़गढ़ जिला चितौड़गढ़ को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल एवं लुट  की सम्पूर्ण राशि 50 हाजिर रूपये बरामद की जाकर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE