सुवासरा। मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के गांव तखतपुरा में पुलिस ने गुरुवार को अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खेत में मक्का की फसल के बीच उगे 800 गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 30 किलो बताया गया है। पुलिस ने मौके से 40 वर्षीय श्यामसिंह सौंधिया राजपूत को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है।

सुवासरा टीआई कमलेश प्रजापति ने बताया कि आरोपी से गांजे के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे आज दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा।