मंदसौर। कृषि उपज मंडी स्थित दाऊजी ब्रदर्स अमृत रिफाइंड गोदाम में बीती रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर करीब 25 से 30 हजार रुपए नगदी और लहसुन के कट्टे चोरी कर लिए।

गोदाम संचालकों के अनुसार रात में अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सुबह गोदाम खुलने पर चोरी की जानकारी सामने आई। पीड़ित व्यापारी ने घटना की शिकायत कृषि उपज मंडी सचिव को दी है और थाना सिटी कोतवाली में भी प्रकरण दर्ज कराया है।

हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने पर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी की जाए।
