नीमच। जवाहर नगर क्षेत्र में आज सुबह 35 वर्षीय युवक अमर चांवला ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर परिवार और स्थानीय लोग सकते में आ गए।

मृतक अमर चांवला, पुत्र बंसीलाल चांवला, सुबह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटे और ऊपरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चले गए। कुछ समय बाद उनकी पत्नी ने उन्हें फंदे से लटका हुआ पाया। परिजन और समाजजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना जिला अस्पताल को दी।

शव को उनकी माता ममता चांवला द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
