मंदसौर/सीतामऊ। रामाखेड़ी गांव में शनिवार सुबह सीएम राइज स्कूल की बस पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई। बस में सवार 12 बच्चे बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, बस ड्राइवर मांगीलाल बावरी बस लेकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान भंवरलाल बावरी के मोटर का पाइप बस के नीचे आकर फूट गया। इस पर भंवरलाल की बेटियाँ निर्मला, माया और अनुशिया ने गुस्से में बस के शीशे तोड़ दिए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।
पुलिस ने तीनों युवतियों को मारपीट व तोड़फोड़ की धाराओं में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर मांगीलाल और भंवरलाल के बीच पहले से दीवार और मवेशी बांधने को लेकर विवाद चल रहा था।