शाजापुर। लालघाटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुई जेबकटी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फरियादी अंकित तोमर ने थाना लालघाटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 सितंबर को छोटा सनकोटा बायपास पर स्वागत के दौरान उनकी जेब से 35,000 नकद चोरी हो गए। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र जाट और विजेन्द्र जाट के रूप में हुई।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एएसपी घनश्याम मालवीय और एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी विजेन्द्र पिता बाबूलाल जाट (निवासी ग्राम लोंदिया) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने वारदात कबूलते हुए बताया कि उसने धर्मेन्द्र जाट के साथ मिलकर चोरी की थी। विजेन्द्र से 7,000 नगद बरामद हुए, जबकि धर्मेन्द्र फरार है और उसकी तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्जुनसिंह मुजाल्दे, उपनिरीक्षक हेमन्त पटेल सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शाजापुर पुलिस की अपील-
आमजन भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में अपने कीमती सामान और नकदी को सुरक्षित रखें तथा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।