मंदसौर। कोतवाली पुलिस ने स्कूटी सवार जितेंद्र पाटीदार (28, गुडभेली, थाना पिपलियामंडी) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2.3 किलो अफीम और 5 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 4.60 लाख रुपए बताई गई है।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद प्रतापगढ़ रोड पर गोपाल कृष्ण गौशाला के पास नाकाबंदी की गई, जहां आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से 2 दिन का रिमांड मिला।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई हीरो स्कूटी भी जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए है। कुल जब्ती 5.60 लाख रुपए की हुई।

जांच में पता चला कि यह माल हरियाणा के सिरसा निवासी मुन्नाभाई को भेजा जाना था, जो फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
