नीमच। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार रात शिक्षक कॉलोनी स्थित अधिवक्ता सुरेंद्र पटवा के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों के आभूषण व नगदी लेकर फरार हो गए।

पटवा परिवार शुक्रवार शाम घूमने गया था। रविवार रात लगभग 10 बजे छोटे भाई राजेश पटवा ने घर का दरवाजा खुला पाया। चोर पीछे की गली से घर में घुसे और अलमारियों के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया।

सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पटवा परिवार के घर पर यह चौथी बार चोरी की वारदात हुई है, जिससे आशंका है कि किसी ने घर की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है।
