नीमच। शहर के मेसी शोरूम चौराहे पर रविवार देर शाम स्कूटी से खतरनाक स्टंट कर रहे युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को रोकने पर गाली-गलौज और हाथापाई कर दी। युवक की हरकत से ट्रैफिक जाम और राहगीरों को खतरा हो रहा था।

सूचना पर कैंट थाना पुलिस ने आरोपी सौरभ (38) पिता ताराचंद छाबड़ा निवासी धनेरिया रोड, बघाना को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी पुष्पा चौहान के अनुसार आरोपी पहले भी स्टंट और विवाद की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और लोक शांति भंग करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
