BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2025, 4:10 pm
NEWS: स्विफ्ट कार से 45 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त

Share On:-

चित्तौड़गढ़, 30 सितंबर।  बेगू थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ कार्यवाही करते हुए 45 किलो 570 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार को जब्त किया है।  जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ रावतभाटा के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा  के नेतृत्व मे कानि. रमेश, महेन्द्र, मनोहर व कमलेश द्वारा सोमवार को जोगणिया माता से मैनाल की तरफ जाने वाली रोड पर संदिग्ध वाहनों चैकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान एक स्विफ्ट कार का चालक जोगणिया माता से मैनाल की तरफ जाने वाली रोड की तरफ आया। जिसको पुलिस जाप्ता के द्वारा हाथ से रोकने का ईशारा करने पर जोगणिया माता से मैनाल की तरफ जाने वाली रोड की तरफ भगाकर ले गया। जिसका पुलिस जाप्ता के द्वारा पीछा कर स्टाप स्टीक से कार का टायर पींचर किया। किंतु फिर भी स्विफ्ट कार चालक के द्वारा कार को वापस जोगणिया माता की तरफ घुमाकर रोड़ के किनारे खडी कर नजदीकी घने जगल मे भाग गया। जिसका पुलिस जाप्ता के द्वारा पीछा किया गया मगर भागे हुये कार चालक का कोई पता नही चला। स्विफ्ट कार की तलाशी ली गई तो कार में 02 कट्टों में भरा हुआ कुल 45.570 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने स्वी्ट कार के चालक की आस-पास तलाश की, किंतु कोई जानकारी नहीं मिल पायी। पुलिस ने नियमानुसार स्विफ्ट कार व अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर लिया है। पुलिस थाना बेगू पर स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE