BREAKING NEWS
BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2025, 1:36 pm
BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और मंदसौर से सफर की शुरूआत, जब सफेद कलर की कार से रवाना हुए रिंकू और राजेंद्र तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही पूछताछ के बाद अधिकारियों ने ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहे थे माल, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 62.5 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सफेद कार (एमपी-13-सीसी-5033) में मंदसौर से ग्वालियर के लिए अवैध मादक पदार्थ ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर खेड़ापति हनुमान मंदिर, कानड़ रोड, आगर पर नाकाबंदी की गई।

तलाशी के दौरान कार में चालक रिंकु, पिता रमेश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी घाडोर, थाना जौरा जिला मुरैना और सह-यात्री राजेन्द्र, पिता मानसिंह जाटव, उम्र 25 वर्ष, निवासी संजय नगर, गोल पहाड़िया, ग्वालियर पाए गए।

कार की पिछली सीट से चार काली प्लास्टिक की बोरियों में 62.5 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 7.5 लाख रुपए बताई गई। मौके पर आरोपियों की कार और 20 हजार रुपए मूल्य का मोबाइल भी जब्त किया गया। कुल जब्ती की गई संपत्ति की कीमत लगभग 15.7 लाख रुपए है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में प्रकरण संख्या 0477/2025, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और परिवहन संबंधी पूछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE