BREAKING NEWS
KHABAR : साइबर सुरक्षा और सीआईएस की मिली जानकारी,.. <<     KHABAR : महेश्वर में मुकेश जयंती पर सजी सुरों की.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : हरिनाम संकीर्तन के संग निकली भगवान.. <<     KHABAR : 30 दिन की रंग साधना का भव्य समापन, बाल.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर.. <<     KHABAR : दिल्ली में किए गए आंदोलन के दौरान छात्रों.. <<     KHABAR : खरगोन में कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण.. <<     खरगोन के सनावद में अवैध एस्ट्रो टर्फ पर चला.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ पिपलियामंडी पुलिस की पहल,.. <<     KHABAR : पेयजल बना परेशानी का सबब, उदय विहार कॉलोनी.. <<     दतिया पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, मां.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक के विरोध में खनियांधाना में.. <<     BIG NEWS : पति ने थामा दूसरी महिला का हाथ, पत्नी और.. <<     नीमच के जीरन में करंट से युवक की मौत,आक्रोशित.. <<     KHABAR : महाकाल की जमीन पर कब्जा का मामला हाईकोर्ट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2025, 5:34 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र का ग्राम राशमी और रात का काला अंधेरा, जब आरोपी ने सोती हुई महिला को बनाया अपनी हैवानियत का शिकार तो क्षेत्र में फैली सनसनी, हथियार के दम पर दिया घटना को अंजाम, 12 घंटे में चढ़ा खाकी के हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राशमी थाना क्षेत्र में रात्री के समय मकान के अंदर घुस कर सरिए नुमा हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म कर जेवरात की मांग कर परिजनो के साथ मारपीट कर फरार होने के मामले में आरोपी को राशमी थाना पुलिस ने घटना के 12 घंण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को पुलिस थाना राशमी पर पिड़िता महिला ने अपने पति व परिजनो के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट देकर बताया कि गत रात्री के समय में एक आरोपी ने मकान में प्रवेश कर मकान के कमरे में सोती हुई महिला के साथ सरिये नुमा हथियार के बल पर जैवरात की मांग कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा पिड़िता का पति मकान के बाहर होने से मकान के अंदर आने पर पिड़िता के पति के द्वारा हो हल्ला होने पर मकान के अंदर सो रहे पिड़िता के जेठ व जेठानी के जागने से आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उनके साथ गम्भीर मारपीट कर उक्त आरोपी गांव से फरार हो गया था। जिस पर थाना राशमी पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। मामला धर्म विशेष का होने से सामाजिक संगठनो द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार रामेश्वर लाल के सुपरविजन में थानाधिकारी राशमी प्रेम सिंह उनि पुलिस थाना राशमी के नेतृत्व में एक विशेष टीम कानि. रमेश, नानूलाल, गोपीराम व डीएसटी के कानि. राजदीप द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश की जाकर घटना के 12 घण्टे के अंदर आरोपी राशमी थानांतर्गत भीमगढ़ निवासी 31 वर्षीय आरिफ मोहम्मद पुत्र मुबारिक हुसैन निलगर को डिटेन कर प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी में कानि. नानूलाल व राजदीप का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE