मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 100 किलोग्राम डोडाचुरा और एक नीला आईसर ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया। जप्त डोडाचुरा की कीमत लगभग 2 लाख रुपये और ट्रैक्टर ट्राली की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं एसपी मंदसौर विनोद कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल और नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह भास्कर के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।

घटना का विवरण-
दिनांक 02 अक्टूबर 2025, थाना नईआबादी को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना नंबर वाले नीले ट्रैक्टर ट्राली से डोडाचुरा लेकर मंदसौर-नीमच बायपास की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने अघोरिया फंटा पर नाका बंदी कर घेराबंदी की और दशरथ कुमावत (30) पुत्र नंदलाल कुमावत और बालु उर्फ बालाराम (26) पुत्र कारुलाल पाटीदार को गिरफ्तार किया।

उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 210/25, धारा 8/15/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। एक फरार आरोपी सत्यनारायण पंडीत की भी तलाश जारी है।

पुलिस टीम- थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर, उपनिरीक्षक बापु सिंह बामनिया और टीम के अन्य सदस्यों ने कार्यवाही में सराहनीय योगदान दिया।
