नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान और सायबर सेल प्रभारी प्रआर प्रदीप शिंदे के नेतृत्व में थाना नीमच केंट एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में 25 सितंबर 2025 को हुई चोरी का पर्दाफाश किया गया।

घटना में दो आरोपियों को मुंबई, महाराष्ट्र और एक आरोपी को कानपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रांज कलर की रेनोल्ट क्विड कार (आरजे-14-वीसी-3746) और नगदी जब्त की गई। जप्त कार की कीमत लगभग 2,50,000 रुपये आंकी गई है।

घटना की जानकारी दुकान के मालिक नदीम खान ने दी थी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर की रात उनकी दुकान का शटर उठाकर 25,000 रुपये चोरी कर लिए गए।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और टोल प्लाजा के विश्लेषण के आधार पर आरोपी दीपक सोनी (धलपत हाल, भवानी मंडी, झालावाड़), फिरोज आलम और अशरफ अंसारी को पकड़ने में सफलता पाई। थाना नीमच केंट एवं सायबर सेल की टीम ने तकनीकी साक्ष्य और अनुसंधान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
