नीमच। थाना रतनगढ़ और चौकी डीकेन की पुलिस टीम ने 03-04 अक्टूबर 2025 की रात डीकेन-रतनगढ़ आम रोड पर नाकाबंदी कर 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा और लोडिंग बोलेरो पीकअप वाहन (जीजे 27 टीडी 8618) को जब्त किया।

पुलिस ने आरोपी बनवारी (23) पुत्र फरसाराम विश्नोई, निवासी दादाणियों की ढाणी मोरिया, मुंजासर, तहसील लोहावट, जिला फलोदी (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। कुल जप्त सामग्री की कीमत लगभग 17,10,000 रुपये आंकी गई है।

यह कार्यवाही पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं एसपी नीमच अंकित जायसवाल, एएसपी नवलसिंह सिसौदिया और एसडीओपी रोहित राठौर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत की गई।

अपराध क्रमांक के तहत आरोपी के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोतों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी वीरेन्द्र झा और उनकी टीम की इस सफलता की पुलिस ने सराहना की है।
