मंदसौर। थाना नाहरगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक ट्रक कंटेनर से 640 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। जप्त शराब की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये है।

दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को मुखबीर की सूचना पर बसई-डिगांव रोड, झलारा फंटा पर नाकाबंदी की गई। कंटेनर क्रमांक आरजे 09 जीए 9603 को रोका गया, जिसमें बैठे ड्राइवर भुपतलाल पिता हेमाराम मेघवाल (30) निवासी भाटाला, थाना सिणधरी, जिला बालोतरा, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शराब की अवैध तस्करी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके आधार पर उसे आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया गया।

जप्त सामग्री-
- 640 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कीमत 1.10 करोड़ रुपये
- कंटेनर वाहन आरजे 09 जीए 9603 कीमत 50 लाख रुपये

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी, सउनि रशीद पठान, प्रआर 116 रमीज राजा, प्रआर 121 अर्जुन सिंह, आर 311 महेंद्र सिंह, आर 486 लाखन सिंह और आर चालक 411 लियाकत मेव का सराहनीय योगदान रहा।

यह कार्रवाई म.प्र. शासन के नशा मुक्ति अभियान और पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद मीणा, एएसपी टीएस बघेल और एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में की गई।
