नीमच। नीमच-मनासा मार्ग पर रेवली-देवली गांव के पास शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक सुनील मेघवाल की मौत हो गई। मृतक जीरन थाना क्षेत्र के कालीकोटड़ी गांव का निवासी था।

जानकारी के अनुसार सुनील शुक्रवार रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी रेवली-देवली के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक दूर तक जा गिरी। हादसे के समय सुनील ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को टेंपो के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
