नीमच। नीमच शहर के कैंट थाना क्षेत्र के भरभड़िया गांव में रविवार देर शाम रूपलाल (55) पुत्र नानूराम, जाति बागरी ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद रूपलाल की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें परिजनों ने तुरंत जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी में पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
