BREAKING NEWS
BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2025, 8:19 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब कार से रवाना हुआ तस्कर तो रास्ते में मिली खाकी, पूछताछ के बाद जैसे ही अधिकारियों ने तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, 151 किलो माल के साथ धराया मनदीप, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ। बेगू थाना पुलिस ने अवैध अफीम डोडाचूरा की तस्करी के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 151 किलो 500 ग्राम अफीम डोडाचूरा परिवहन करते हुए  घटना मे प्रयुक्त कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा, कानि. ललितसिह, विजयसिह, मुकेश, बालकृष्ण, मनोहर व कमलेश की टीम गठित की गई। उक्त गठित टीम द्वारा एनएच 27 चित्तौड़गढ से कोटा जाने वाली रोड़ से गौरला गाव मे जाने वाली रोड़ पर पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबन्दी एक टोयटो कार आयी। जिसमे दो व्यक्ति सवार थे जिन्होने नाकाबन्दी तोड़कर गाड़ी भगाने लगे, जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा स्टॉप स्टीक डालकर कार को पंचर किया गया। कार चालक कार को करीब 100 मीटर दूर भगाकर ले जाकर कार को रोड़ के किनारे खड़ी पर जगंल की तरफ भाग गया। कार चालक के पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति को घेरा देकर पकड़ा। टोयोटो कार की तलाशी ली गई तो उसमें 151 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। उक्त डोडाचूरा व कार को जब्त कर आरोपी 28 वर्षीय मनदीपसिंह पुत्र राजविंदरसिंह मजवी सिख निवासी खेडी सरफ अली थाना असंध जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में कार से उतरकर भागने वाला कार चालक का नाम 30 वर्षीय खुशपालसिंह पुत्र काला सिंह मजवी सिख निवासी ईसाइयों के स्कुल के सामने गली, असंध थाना असंध जिला करनाल, हरियाणा का होना बताया। 


पुलिस थाना बेगू पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE