नीमच। जेतपुरा हाईवे पर चौधरी वेयरहाउस के सामने स्थित धानुका फैक्ट्री के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान शैलेन पिता सुनील पाटीदार निवासी हर्कियाखाल (गणेश नगर), जिला नीमच (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
