BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2025, 7:20 pm
BIG NEWS : चंदन के पेड़ चोरी करने की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जप्त, चोरी किया चंदन बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने थाना क्षैत्र मे लगभग एक दर्जन  अलग-अलग स्थानो से  चन्दन के पेड़ चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल व चोरी किया गया चंदन बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 14 सितंबर को प्रार्थी अब्दुल अमीन अंसारी उम्र  निवासी आखरिया चौक ने बेगूं थाने पर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि कस्बा बेगूुं में डोराई रोड पर मुस्लिम समाज का कब्रिस्तान स्थित है कब्रिस्तान में करीब 125 से 150 चन्दन के पेड़ खडे थे। 29 व 30 अगस्त  की रात्रि में कोई अज्ञात बदमाशान चार चन्दन के पेड़ चुरा ले गये वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर  उक्त घटना को ट्रेस आउट कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये जिस पर एएसपी भगवत सिंह  व डीवाईएसपी के नेतृत्व थानाधिकारी शिवलाल मीणा  द्वारा अनुसंधान अधिकारी लाभचन्द्र हैड कानि मय जाप्ता कानि ललित,विजयसिह ,खेमाराम ,मनोहर की टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा ह्यूमन ईन्टलजेन्सी का प्रयोग करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियो का पता लगाया जाकर  दोनो संदिग्धों को डिटैन कर पूछताछ की गई। दोनो आरोपी झालावाड़ जिले के सुनेल थानांतर्गत कडोदिया निवासी भैरूलाल पिता भंवरलाल भील उम्र 65 साल व श्रीराम पिता रामलाल भील उम्र 50 साल  ने प्रकरण की घटना करना स्वीकार किया। जिस पर हर दोनो को गिरफ्तार कर अनुसन्धान किया गया। आरोपियों द्वारा  बेगू थाना क्षैत्र के कस्बा बेगू सूली मगरा,बदनपुरा ,कल्याणपुरा,गोपालपुरा, चेची, रामपुरीया, अनोपपुरा, धामंचा ,नया गांव चरछा अनोपपुरा व डोराई आदि स्थानो से रात्रि के समय दर्जनो चन्दन के पेड़ काट कर चोरी करना स्वीकार किया। घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल को  जप्त कर चोरी किया गया चंदन  बरामद किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों से  अनुसंधान  एवं अन्य स्थानो से भी चन्दन चोरी की वारदातो के बारे मे पुछताछ जारी है। और भी चन्दन चोरी की वारदात खुलने की सम्भावना है।

तरीका वारदात- 
उक्त दोनो आरोपी शराब पीने के आदी होकर झालावाड़ से  बेगू थाना क्षैत्र मे आते है और दिन के समय गांवों मे घुमकर गांव के व्यक्तियो से सम्पर्क कर चन्दन का पेड़ खरीदने का सौदा तय करते है और रात्रि के समय चन्दन के पेड़ से गटा निकाल कर चोरी करके पुनः झालावाड़ चले जाते है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE