नीमच। बघाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ठिकानों से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11,000 नकद और जुआ खेलने के उपकरण जब्त किए गए। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के नेतृत्व में हुई। पुलिस टीम ने झांझरवाड़ा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले अड्डों पर छापा मारा।
पहले स्थान से 5 जुआरी पकड़े गए-
- अब्दुल लतीफ खान (36, निवासी नाका नंबर 4, बघाना)
- आबिंद कुरैशी (40, निवासी मूलचंद मार्ग, नीमच)
- मुशताक मंसूरी (42, निवासी मूलचंद मार्ग, नीमच)
- राजा कुरैशी (40, निवासी गोपाल गली, बघाना)
- रवि धनगर (निवासी मनासा)
दूसरे ठिकाने से 3 जुआरी ताशपत्ती पर दांव लगाते हुए गिरफ्तार किए गए-
- माशूक खान (40, निवासी मनासा)
- शारूख खान (29, निवासी डुंगला, चित्तौड़गढ़)
- मोहम्मद सलीम सैय्यद (36, निवासी पठारी मोहल्ला, नीमच)
पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल 11,000 नगद जब्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की विवेचना जारी है।