BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2025, 1:06 pm
BIG NEWS : नीमच की राजस्व कॉलोनी में हिट एंड रन की घटना, सरकारी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, आरोपी चालक फरार, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर की राजस्व कॉलोनी में गुरुवार शाम एक भीषण हिट एंड रन हादसा हुआ, जिसमें सरकारी शिक्षिका वीना विवेक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब वे अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रही थीं। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका वीना सिंह और उनके साथ बाइक पर सवार रवींद्र पिता शंभुलाल सिंह (22) करीब 20 फीट दूर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां वीना सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कार तेज रफ्तार में आकर बाइक को टक्कर मारती है और चालक बिना रुके भाग जाता है।

सूचना मिलने पर सिटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस हादसे के बाद कॉलोनीवासियों में गहरा रोष है। उन्होंने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE