BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2025, 4:04 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस और अज्ञात बदमाश, जब दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी, अब चढ़ा हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने बलवन्तनगर मे हुई मोटरसाईकिल चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक मोटरसाईकिल को बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 02 जून को बलवन्तनगर से रामचन्द्र पुत्र पृथ्वीराज धाकड़ की एक एच. एफ. डिलक्स मोटरसाईकिल घर के बाहर से अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये।  रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई प्यारेलाल थाना बेगू के जिम्मे किया गया। 

उक्त  घटना को ट्रेस आउट कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये जिस पर एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा पु.नि.  द्वारा अनुसंधान अधिकारी एएसआई प्यारेलाल सउनि मय जाप्ता की टीम गठित की गई। दौराने अनुसंधान घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये एवं फुटेज मे संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर उसके जाने वालेे रास्ते पर कस्बा बेगू , काटून्दा, बस्सी टोल, मेनाल, बिजौलिया, लाडपुरा के कैमरे के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियो के जाने वाले रास्तो को खंगाला गया सीसीटीवी फुटेज मे आने वाले संदिग्ध व्यक्ति के फोटो मौतबिर, मुखबिरो को बताया गया पुलिस टीम ने लगातार आरोपी की तलाश की काफी प्रयास के बाद सूचना मिली की सीसीटीवी फुटेज मे दिखने वाले आरोपी की पहचान कर आरोपी विनोद उर्फ विनोस कन्जर पुत्र कालू कन्जर निवासी मोतीमगरी बिजयपुर थाना बिजयपुर को डिटेन कर पूछताछ की गई तो प्रकरण की मोटरसाईकिल चोरी करना बताया। आरोपी विनोद कंजर को गिरप्तार कर अनुसन्धान किया गया। अभियुक्त के कब्जे से प्रकरण में का चोरी हुई मोटरसाईकिल बरामद की गई।  आरोपी का रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर पूछताछ जारी है। आरोपी के विरूद्व चोरी के दो व डकैती का प्रयास का एक व अन्य धाराओ के 4 प्रकरण दर्ज है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE