मंदसौर। नाहरगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण उर्फ लखन मेघवाल (21), निवासी खाईखेड़ा थाना शामगढ़ के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी ने बताया कि 9 अक्टूबर को दर्ज स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य दो बाइक चोरी करना भी कबूल किया। आरोपी से तीनों बाइकें जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।