नीमच। पुरानी कृषि उपज मंडी में रविवार रात दो युवकों ने एक चाय-नाश्ते की दुकान में तोड़फोड़ की और मालिक से मारपीट की। मितेश अहीर ने बताया कि अजय शर्मा (निवासी होली चौक) और शाहरुख खान (निवासी नाका नंबर) उनकी दुकान पर आए और उनसे गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने दुकान का सामान भी फेंक दिया।
मितेश ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। मितेश अहीर ने इसके बाद बघाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने अजय शर्मा और शाहरुख खान के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।