BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2025, 2:29 pm
BIG NEWS: शातिर महिला ने भूखंड को बेचने का अनुबंध किया और बाद में दिया धोखा!, शिकायतकर्ता हरीश नायक ने डूंगलवादा में स्थित भूखंड को लेकर कैंट थाने में शिकायत दर्ज, पढ़िए खबर

Share On:-

नीमच। नीमच में जमीन संबंधित मामलों में धोखाधडी की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। नीमच कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम डूंगलावदा में स्थित भूखंड को लेकर स्कीम नंबर 36 निवासी हरीश नायक ने पुलिस थाने में धोखाधडी की शिकायत दर्ज करवाई है। एक शातिर महिला द्वारा वर्ष 2018 में उक्त भूखंड को बेच दिया, इसी भूखंड को अन्य लोगों को बेचने के प्रयास किए जा रहे है। शिकायतकर्ता ने नीमच निवासी जैनब पति मुर्तुजा बोहरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है।

शिकायतकर्ता हरीश पिता भगतराम नायक निवासी कलेक्टर आफिस के सामने स्कीम नंबर 36 ने शिकायत में उल्लेख किया गया कि  ग्राम डूंगलावदा में स्थित खुला भूखंड क्रमांक 5, क्षेत्रफल— 900 वर्गफीट का सौदा जैनब पति मुर्तजा बोहरा निवासी नीमच दिनांक 5 अप्रैल 2018 को किया था। इस भूखंड की राशि 5 लाख 11 हजार रूपए भूखंड की कीमत अदा कर दी और भूखंड का कब्जा लिया गया। अनुबंध में तय किया गया था कि जब हरीश नायक रजिस्ट्री की बोलेगा, तब जैनब रजिस्ट्री करवा देगी,कुछ समय बाद हरीश ने जैनब को रजिस्ट्री करवाने की बोला तो वह टालमटोल करती रही। बीते 7 साल से यही क्रम चल रहा है। इस बीच कई भूमाफियाओं के संपर्क में आकर जैनब उक्त भूखंड को मौखिक रूप से बेच चुकी है। कई लोगों से पैसें भी लेने की जानकारी है। वहीं उसके साथ धोखाधडी कारित की गई है।

महिला होने का फायदा उठाकर झूठी शिकायतें करने की आदी—
शिकायत में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि जैनब महिला होने का भरपूर फायदा उठा रही है। जैनब झूठे आरोप लगाने की आदतन है। उक्त महिला प्रार्थी या अन्य किसी पर जो इसकी बात को नहीं मानें, तो यह अवैध राशि वसूलने के लिए भी गलत आरोप लगा सकती है। शारीरिक शोषण (376) तक के झूठे आरोप लगा सकती है। उक्त भूखंड की रजिस्ट्री न करवाते हुए प्रार्थी के साथ धोखाधडी की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE