पिपलियामंडी। डिगाव माली गांव में टीयूवी वाहन चालक और उनके साथी द्वारा डिश्चार्ज पेसेंट लेने जा रही जननी वाहन के चालक के साथ विवाद और मारपीट की घटना सामने आई।

जानकारी के अनुसार, जननी वाहन के पायलट अनिल ने बताया कि वाहन पर तलवार से हमला किया गया और उनके साथ मारपीट भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 अफजलपुर टीम मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को लेकर नई आबादी पुलिस थाने ले जाया गया।

जननी वाहन पर हमला और चालक के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में जननी वाहन चालक थाने पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने बताया कि टीयूवी वाहन चालक दोनों शाजापुर निवासी बताए जा रहे हैं। यह घटना मंदसौर जिले के सीतामऊ मार्ग स्थित डिगाव माली गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
