नीमच। शहर के राठौर परिसर क्षेत्र में मंगलवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। यह स्थिति तब उत्पन्न हुई जब वीआईपी स्पा सेंटर के मालिक और उसके पूर्व कर्मचारी के बीच विवाद इतनी भयंकर रूप ले गया कि सड़क पर लगभग आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा।

विवाद के दौरान दो युवकों और पांच युवतियों का एक समूह भी आपस में भिड़ गया। इस हंगामे के चलते सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। विवाद हिंसक रूप ले लिया और पास खड़ी एक शिफ्ट कार का कांच फूट गया। घटना के तुरंत बाद एक युवक और युवती अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सरेआम हो रहे झगड़े और तोड़फोड़ को देखा जा सकता है। सड़क पर हुए इस उपद्रव ने न केवल यातायात बाधित किया बल्कि शहर की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
