BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2025, 11:26 am
NEWS : अवैध हथियारों की रोकथाम के विरूद्ध गंगरार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 पिस्टल व 6 कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध हथियारों की रोकथाम के विरूद्ध पुलिस थाना गंगरार ने कार्यवाही करते हुए 3 पिस्टल व 6 कारतुस के साथ एक आरोपी भैरूसिंह राठौड को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर निगरानी व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार रामेश्वर लाल के पर्यवेक्षण में पुलिस थाना गंगरार व जिला विशेष टीम के द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त पुर्व मे चालानशुदा अपराधियों पर नजर रखनी शुरू की इसी दौरान आरोपी 25 वर्षीय भैरूसिंह राठौड पुत्र नारायणसिंह  राजपूत निवासी बनाकिया कलां पुलिस थाना कपासन जिला चित्तौडगढ जो पुलिस थाना गंगरार के ग्राम बोरदा में एक बंगाली चिकित्सक का अपरहण कर उससे फिरौती वसुलने के मामले में पुलिस थाना गंगरार द्वारा 3 माह पूर्व गिरफतार किया गया था। 
आरोपी भैरूसिंह का चाल चलन एवं गतिविधियां संदिग्ध पायी जाने पर जिला विशेष टीम के कानि राजदीप सिंह द्वारा विशेष निगरानी शुरू की एवं सूचना मिली कि आरोपी भैरूसिंह मध्यप्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर लाया है एवं उक्त हथियारों को आगे पहुंचाने हेतू मेडीखेडा फाटक के पास पहुंचने वाला है। जिस पर थाना गंगरार एवं जिला विशेष टीम के द्वारा आकस्मिक नाकाबंदी की जाकर आरोपी भेरूसिंह को पकड़ तलाशी ली गई तो उसके पास तीन देशी पिस्टल तथा 06 कारतूस होना पाये जाने पर उसे गिरफतार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विस्तृत अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही करने वाली टीम-
थानाधिकारी गंगरार डी.पी. दाधीच व पुलिस जाप्ता थाना गंगरार एवं डीएसटी टीम के हैड कांस्टेबल भुपेन्द्र सिंह, कानि. राजदीप सिंह, सुरेन्द्रपाल, दीपक व विजय।

आरोपी भैरूसिंह राठौड चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास व अवैध हथीयार रखने का आदतन अपराधी हैं। उक्त कार्यवाही में कानि. राजदीप सिंह डीएसटी टीम की विशेष भुमिका रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE