BREAKING NEWS
शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,रुल्की कंजर.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा के नेतृत्व.. <<     KHABAR : इलेक्ट्रिशियन के मेधावी बेटे को मिला.. <<     KHABAR : इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में.. <<     BIG REPORT : शासनाधीन देव स्थलो के सुव्यवस्थित.. <<     KHABAR : मिशन वात्सल्य के तहत उन्मुखीकरण एवं.. <<     VIDEO NEWS: किसान की मौत पर बवाल, शव रख सड़क पर उतरे.. <<     दुग्ध व्यापारी संघ ने उठाई मांग, दूध.. <<     BIG NEWS : बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी, पिराना गांव.. <<     शहडोल में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2025, 5:55 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सीतारामजी का खेड़ा और जमीनी विवाद, जब मामूली कहासुनी ने पकड़ा तूल तो 20 से 25 लोगों ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, पीड़ित परिवार ने खाकी से लगाई न्याय की गुहार, जाानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले की जावद तहसील के सीतारामजी का खेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। घटना में घायल बगदीराम भील (40) और उनके बेटे राकेश भील को जिला अस्पताल नीमच में भर्ती कराया गया है।

फरियादी बगदीराम भील ने बताया कि उनकी आधा बीघा जमीन उन्होंने लालपुरा निवासी उदयलाल अहीर के पास तीन साल के लिए गिरवी रखी थी। आरोप है कि गिरवी अवधि पूरी होने से पहले ही उदयलाल ने धोखाधड़ी कर जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवा ली, जबकि परिवार के हस्ताक्षर भी नहीं किए गए।

राकेश भील के अनुसार, 15 अक्टूबर दोपहर करीब 1.30 बजे जब उदयलाल खेत जोतने पहुंचा, तो उसे रोकने पर उसने गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर वह 20-25 लोगों के साथ घर पहुंचा और परिवार के साथ मारपीट की।

पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि गंभीर मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE