नीमच। 69 वीं संभाग स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता उज्जैन में नीमच स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियो ने एक तरफा प्रदर्शन कर 31 स्वर्ण पदक सहित 43 पदक पर जीत हासिल कर एक तरफा रिजल्ट नीमच के नाम किया। कोच आयुष गौड़, समीर सिंह जादोन, नीलेश घावरी, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर, शुभम स्वर्णकार की कड़ी मेहनत पर निम्न खिलाड़ियो ने मैडल हासिल किए- आरव शर्मा 3 स्वर्ण, पृथ्वीराज सिंह हरोड 3 स्वर्ण, आरुष गोदावत 3 स्वर्ण, हेमन्त माली को 2 स्वर्ण, स्तुति अग्रवाल 3 स्वर्ण, वनिष्का चतुर्वेदी 3 स्वर्ण, रिधि राठौड़ 3 स्वर्ण, कनिष्का गहलोत 3 स्वर्ण, अवनि शर्मा 3 स्वर्ण, भव्या गोदावत 1 स्वर्ण 2 रजत, प्रथा हरोड 3 स्वर्ण, सुनिधि वालुजकर 1 स्वर्ण 2 रजत, अनुज मोहिल 3 रजत, शिवांश चतुर्वेदी 3 रजत, अधिश्री 1 रजत 1 कांस्य, जसलीन कौर, जसमीत कौर, मनन गुरंग व रोहित ने भी शानदार प्रदर्शन किया। टीम ऑफिशियल में पीटीआई देवीसिंह, अनिल कुमार, अज़मत शेख के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। वाटर स्पोर्ट्स मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी, राकेश कोठारी ने सभी खिलाड़ियो को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सभी गोल्ड व सिल्वर पदक विजेता स्टेट प्रतियोगिता इंदौर हेतु होंगे चयनित।